पुणे, 14 अक्टूबर | साउथ अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस का मानना है कि भारत ने पहली पारी में ही बड़ा स्कोर बनाकर दोनों टीमों के बीच काफी अंदर पैदा कर दिया। डु प्लेसिस ने साथ ही पहली पारी में 254 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर फ्रीडम ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया।

Advertisement

डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा, "हम जानते हैं कि उप महाद्वीप में आपकी पहली पारी महत्वपूर्ण होती है। बोर्ड पर अच्छे स्कोर से आपके पास काफी मौके बन जाते है। लेकिन जिस तरह से भारत ने बल्लेबाजी की, खासकर विराट का दोहरा शतक, इसके लिए काफी मानसिक मजबूती चाहिए। दो दिनों तक मैदान पर फील्डिंग करने से आप थक सकते हो।"

Advertisement

दक्षिणी अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने साथ ही कोहली की बल्लेबाजी की भी तारीफ करते हुए कहा, "एक कप्तान के रूप में आप फील्ड में बदलाव करना जारी रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनके पास सबका अच्छा जवाब था। वह बहुत अच्छे थे। वह 100 और 150 से संतुष्ट नहीं होते हैं।"

डु प्लेसिस ने मैच में एक अतिरिक्त गेंदबाज खेलाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए, कहा, "मुझे लगात है कि इस पिच के लिहाज से यह सही फैसला था। वर्नोन फिलेंडर और कागिसो रबाडा ने पहले कुछ दबाव बनाया लेकिन हमें एक और गेंदबाज की जरूरत थी जो दबाव बना सके। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की।"

35 वर्षीय डु प्लेसिस ने साथ ही कहा कि भारत इस जीत की हकदार थी। उन्होंने माना कि भारत को उसके घर में हराना बहुत मुश्किल है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार