रांची, 22 अक्टूबर | कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ गांगुली को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि वह इससे खुश हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

Advertisement

कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं की है। कोहली ने कहा, "मैं उन्हें (सौरभ गांगुली) को बधाई देता हूं। यह शानदार है कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष बने हैं। वह हमारे संपर्क में रहेंगे। वह जब भी मुझसे कहेंगे तो मैं उनसे मिलूंगा। उन्होंने धोनी के भविष्य को लेकर मुझसे कोई बातचीत नहीं की है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार