नई दिल्ली, 19 जून| भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा है कि भारत को हर प्रारूप में अलग-अलग कप्तान नियुक्त करने की जरूरत नहीं है क्योंकि विराट कोहली अच्छा काम कर रहे हैं। कई टीमों के पास अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तान हैं।

Advertisement

बीच में ऐसी चर्चाएं उठी थीं कि भारत को भी सीमित ओवरों में खासकर टी-20 में रोहित शर्मा को कप्तानी दे देनी चाहिए। रोहित का टी-20 में कप्तानी का रिकार्ड अच्छा है। वह अपनी कप्तानी में मुंबईं इंडियंस को चार बार आईपीएल खिताब दिला चुके हैं।

Advertisement

मांजरेकर ने अपने यूट्यूब चैनल 'आस्क संजय' पर कहा, "अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तानी को लेकर मेरा विचार है कि आप इसके लिए खोज नहीं करते हो। अगर आप भाग्याशाली हो कि आपके पास ऐसा कप्तान है जो तीनों प्रारूपों में अच्छा कर रहा है तो आपको अलग-अलग कप्तानों की जरूरत नहीं है और इस समय हमारे पास विराट कोहली हैं जो तीनों प्रारूपों में अच्छा कर रहे हैं। इसलिए भारत को अलग-अलग प्रारूपों में अलग-अलग कप्तानी की जरूरत नहीं है।"

मांजरेकर ने कहा, "भविष्य में हो सकता है कि ऐसा समय आ जाए कि भारत को ऐसा करना पड़े लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है जो आप चाहते हो। अगर ऐसा होता कि भारत के पास शानदार टेस्ट कप्तान और टेस्ट खिलाड़ी भी हो लेकिन वो 50 ओवरों के प्रारूप में या टी-20 में अच्छा न हो तो आपके पास अलग-अलग कप्तान हो सकते हैं, लेकिन इस समय तो ऐसा नहीं है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार