6 दिसंबर , नई दिल्ली (Cricketnmore)। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन विराट कोहली के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा। कोहली 88 रन बनाकर तेज गेंदबाज काइल अबॉट का शिकार बने। विराट कोहली अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाने से चुक गए। शतक ना बना पाने के साथ ही विराट कोहली अपने होम ग्राउंड पर कप्तान के तौर पर शतक लगाने से महरूम हो गए। शतक से चुकते ही कोहली टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे करने से भी चुक गए हैं।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में यदि कप्तान के तौर पर अपने होम ग्राउंड पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने की बात की जाए तो सिर्फ सुनिल गवास्कर और सचिन तेंदुलकर ही हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में कप्तान के तौर पर अपने होम ग्राउंड पर शतक जमाया है। गवास्कर ने ऐसा कारनामा 4 बार किया है औऱ अपने होम ग्राउंड मुंबई में 1 बार गवास्कर ने दोहरा शतक भी जमाया था। तो वहीं सचिन ने 1 बार ही इस लाजबाव कारनामें को कर पाने में सफल हो पाए हैं।

गवास्कर ने अपने होम ग्राउंड मुंबई पर पहला शतक 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 119 रन बनाए थे और इसके बाद 1977 में इंग्लैंड के खिलाफ 108 , 1979 में 123 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ औऱ 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 रन बनाए थे। गवास्कर ने दोहरा शतक 205 रन मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1978 में जमाया था।

भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने 200 टेस्ट मैच के करियर में अपने होम ग्राउंड पर एक मात्र शतक 148 रन श्रीलंका के खिलाफ 1997 में जमाया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार