22 जनवरी, कोलकाता (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गॉर्डन में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर

Advertisement

यह खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं। भारत के कप्तान कोहली कप्तान के तौर पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। विराट कोहली ने जीता टॉस, भारत औऱ इंग्लैंड को दो सबसे बड़े खिलाड़ी हुए बाहर

Advertisement

गौरतलब है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम ने पहली वनडे सीरीज जीतने में सफल रही है तो वहीं कोहली अपनी बल्लेबाजी से भी कमाल का खेल दिखा रहे हैं।

ऐसे में कोहली आज तीसरे वनडे में अपनी बल्लेबाजी से 20 रन और बना लेते हैं तो विराट वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे तेजी से 1000 रन बनानें वाले कप्तान बन जाएगें। कोहली इस मामले में साउथ अफ्रीका के डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ देगें। डीविलियर्स ने कप्तान के तौर पर केवल 18 पारियों में 1000 रन बनानें का गौरव प्राप्त किया था।

Advertisement

ऐसे में विराट यदि ऐसा करने में सफल रहे तो एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगें।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार