भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका देते हुए IPL और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी।

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 36 साल के इस बल्लेबाज ऑलराउंडर ने IPL और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा इमोशनल नोट शेयर करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।

Advertisement

अपने रिटायरमेंट नोट में विजय शंकर ने लिखा कि क्रिकेट उनके जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अब 25 साल बाद वह इस सफर को यादगार यादों के साथ खत्म कर रहे हैं।

विजय शंकर ने कहा, “क्रिकेट मेरी जिंदगी है। देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे गर्व वाला पल रहेगा। मैं घरेलू क्रिकेट और IPL से रिटायर होकर नए मौके तलाशना चाहता हूं और अलग तरह से क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहता हूं।”

उन्होंने BCCI और भारतीय टीम का भी धन्यवाद किया। विजय शंकर ने 2019 वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू विकेट और भारत के 500वें वनडे में आखिरी ओवर डालने को अपने करियर के सबसे खास पलों में शामिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

विजय शंकर ने IPL टीमों गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का भी आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और त्रिपुरा टीम को भी अपने क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद कहा।

विजय शंकर ने साल 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 12 वनडे मुकाबलों में 223 रन बनाए और 4 विकेट हासिल किए। वहीं 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 101 रन और 5 विकेट दर्ज हैं।

अगर IPL करियर की बात करें तो विजय शंकर ने 78 मैचों में 1233 रन बनाए और 9 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। विजय शंकर ने 77 मुकाबलों में 4253 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 43 विकेट चटकाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार