5 जनवरी।  भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खराब रोशनी के कारण रूक गया है।  स्कोरकार्ड

Advertisement

मैच के तीसरे सत्र में अंपयारों ने अंधेरा होता देख मैच रोकने का फैसला किया। खेल जब रोका गया तब आस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए थे। विकेट पर पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि कुलदीप यादव की गेंदबाजी से एक बार फिर कमाल किया और अबतक 3 विकेट लेने में सफल रहे। कुलदीप यादव ने अबतक अपनी गेंदबाजी से उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और कप्तान टिम पेन को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है। 

वहीं जिस अंदाज में ट्रेविस हेड को कुलदीप यादव ने आउट किया वो बेहद ही चौंकाने वाला रहा। ट्रेविस हेड कुलदीप यादव की फुलटॉस गेंद पर बचकानी तरीके से कुलदीप यादव को ही कैच दे बैठे।

ट्रेविस हेड के इस तरह से आउट होने से भारतीय कप्तान विराट कोहली भी काफी खुश नजर आए और मैदान पर इस विकेट का भरपूर मजा लेते हुए दिखाई दिए। कोहली ही नहीं बल्कि हर एक भारतीय खिलाड़ी ट्रेविस हेड के इस तरह से आउट होने से काफी खुश नजर आए।

ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड ने अपनी 20 रन की पारी के दौरान 56 गेंद का सामना करने में सफल रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार