भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक मार्मिक संदेश पोस्ट के जरिए सोमवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और नवजात बेटी वामिका को सलाम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, एक बच्चे का जन्म देखना सबसे शानदार अनुभव है।

Advertisement

एक इंसान के लिए इससे अविश्वसनीय और अद्भुत अनुभव नहीं हो सकता है। महिलाओं के अंदर सच्ची ताकत और दिव्यता होती है और भगवान ने इसीलिए उनके अंदर जीवन को पनपने की योग्यता दी है। यह इसलिए है क्योंकि वे अधिक मजबूत हैं।

Advertisement

हमारे पुरुषों की तुलना में। मेरे जीवन की सबसे अधिक दयालु और मजबूत महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं और वह जो अपनी मां की तरह बड़ी होने जा रही है, उसे भी अनेक शुभकामनाएं। साथ ही दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं।

इस साल 11 जनवरी को पिता बने कोहली ने अपने संदेश के साथ अनुष्का और वामिका की एक तस्वीर पोस्ट की। कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 3-1 से जीत दिलाई। इस परिणाम के बाद भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने में मदद मिली। जून में इंग्लैंड में होने वाले फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार