भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा का विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल में अपने 12 साल के सूखे को खत्म कर इस बार खिताब जीत सकती है। वेंगसरकर ने कहा कि बैंगलोर की टीम जिस तरह की उससे वो खिताब की दावेदार है।

Advertisement

बैंगलोर 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल फाइनल खेली है लेकिन अभी तक वह ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।

Advertisement

वेंगसरकर ने आईएएनएस से कहा, "इस टी-20 प्रारूप में यह कहना मुश्किल है कि कौन प्रबल दावेदार है। लेकिन मैं कहूंगा कि इस बार बैंगलोर जीतेगी, क्योंकि अभी तक उन्होंने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल अच्छा करेंगे। उनकी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। इसलिए मेरी दिलचस्पी इस बात में है कि वह टूर्नामेंट में आगे किस तरह से खेलते हैं।"

वेंगसरकर ने हालांकि कहा कि इस तेजी से बदलते हुए टी-20 प्रारूप को लेकर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा, "हां बैंगलोर पसंदीदा टीम हो सकती है- खिताब की दावेदारों में से एक.. लेकिन मैं यह नहीं कह सकता की फलानी टीम पक्के तौर पर जीतेगी। लेकिन वो खिताब की दावेदारों में से एक हो सकती है।"

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल दूसरी बार हो रहा है। इससे पहले 2014 में आधा आईपीएल भारत में लोकसभा चुनावों के चलते यूएई में खेला गया था।

Advertisement

यूएई की स्थिति को लेकर पूर्व कप्तान ने कहा, "यूएई में मौसम उमस भरा रहता है। लेकिन यह होना ही था क्योंकि इन महीनों में वहां गर्मियां रहती हैं। भारत में आप 10-12 जगह आईपीएल खेलते हैं और वहां आप तीन जगह ही खेल रहे हैं। इसलिए पिचों में टूट-फूट दिख सकती है। यह दिलचस्प होगा।"

उन्होंने कहा, "स्पिनर पिचों की मदद से बाद में बेहद उपयोगी साबित होंगे। मौसम भी बाद में सुधरेगा, क्योंकि अक्टूबर और नवंबर वहां थोड़े रहते हैं, खासकर शाम को। मैं यह इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मैं शारजाह आदि जगह खेल चुका हूं।"

वहां ओस भी एक बड़ा कारण है जिसके कारण कप्तान टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करना पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "ओस फैक्टर काफी अहम है क्योंकि ओस रहती है तो गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाता है, खासकर स्पिनरों के लिए। यह होना ही है। लेकिन आपको ओस हर दिन नहीं मिलती, यह किसी-किसी दिन होती है।"

वेंगसरकर जब कहते हैं कि आईपीएल में स्पिनर काफी अहम हो जाएंगे तो क्या वो इसमें ओस को भी शामिल कर रहे हैं?

उन्होंने कहा, "यह निर्भर करता है। हर दिन ओस नहीं हो सकती, लेकिन जैसा मैंने कहा, टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर अहम हो जाएंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार