ऑकलैंड, 26 जनवरी| भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का मानना है कि कप्तान विराट कोहली से उन्होंने मैच खत्म करने की कला सीखी है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दोनों मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता है।

Advertisement

अय्यर ने दोनों मैचों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक और दूसरे मैच में 44 रन बनाए। पहले मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आपको एक अंदाजा मिल जाता है कि आपको कितने रनों का पीछा करना है और किस रन गति से उन्हें हासिल करना है।"

उन्होंने कहा, "विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो वह जिस तरीके से अपनी पारी की योजना बनाते हैं, वह बिलकुल सही उदाहरण हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे काफी कुछ सीखा है। वह जिस तरह से खेलते हैं और मैच को खत्म करने की कोशिश करते हैं, उनका यह पहलू सर्वश्रेष्ठ है।"

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहला मैच छह विकेट से जीता था।

उन्होंने साथ ही कहा, "मैं रोहित शर्मा से भी सीख लेता हूं। जब भी उन्हें मौका दिया जाता है, वह इसका अच्छा इस्तेमाल करते हैं। टीम के ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हम जैसे युवाओं के लिए सचमुच काफी अच्छा उदाहरण पेश करते हैं।"

Advertisement

यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं।

अय्यर ने कहा, "उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है और जब भी मौका मिलता है तो मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे नाबाद रहना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "इस सोच से मुझे क्रीज पर गेंदबाज से निपटने में मदद मिलती है और जब समय आता है तो मैं उन पर हावी हो जाता हूं। जब आप लक्ष्य का पीछा करते हैं तो आप इसी तरह अपनी पारी आगे बढ़ाते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार