KKR vs RR, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। केकेआर को इस जीत तक पहुंचाने में उप कप्तान रिंकू सिंह ने अहम भूमिका निभाई और अंत तक नाबाद रहते हुए अर्द्धशतक लगाते हुए टीम को पहली जीत दिलाई।

Advertisement

इस मैच में रियान पराग की कैप्टेंसी वाली राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा। RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक रन बनाए और 28 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 29 गेंदों पर 39 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाने में कामयाब हुई। 

Advertisement

बात करें अगर KKR के गेंदबाज़ों की तो वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं कार्तिक त्यागी ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। सुनील नारायण ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जब केकेआर इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बिना खाता खोले आउट हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पावरप्ले के अंदर ही केकेआर ने कैमरुन ग्रीन का विकेट भी खो दिया। एक समय केकेआर की टीम 14 ओवर में 85 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी और यहां से एक और हार साफ नजर आ रही थी लेकिन तभी रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने ऐसी पारियां खेल दीं जिन्हें केकेआर के फैंस हमेशा याद रखेंगे। दोनों ने यहां से एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और 156 रनों के लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। रिंकू ने नाबाद 53 रन बनाए जबकि अनुकूल 29 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 2  विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार