SRH vs KKR, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे केकेआर ने 19वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मुकाबले में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स के लिए 28 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन ठोके, वहीं ईशान किशन ने भी 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के ठोककर 42 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका जिस वज़ह से SRH की टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 165 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

Advertisement

बात करें अगर KKR के गेंदबाज़ों की तो वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके।। इनके अलावा वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद जब केकेआर की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनके ओपनर्स फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने तूफानी शुरुआत करते हुए 4 ओवर्स में ही 49 रन जोड़ दिए। एलन तो 29 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे (43) और अंगकृष रघुवंशी (59) ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और इस मैच को एकतरफा कर दिया। इसके बाद अंत में रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में 22 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर के 7 अंक हो गए हैं और उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार