स्टार ऑलराउंडर क्रिस मौरिस (24-4) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते राजस्थान रॉयल्स टीम ने यहां के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को जारी आईपीएल के 14वें सीजन अपने पांचवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 133 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 133 रन बना बना सकी। कोलकाता की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिख 34 रन बनाए जबकि दिनेस कार्तिक के बल्ले से 25 रन निकले। इसके अलावाव नीतीश राणा ने 22 रन बनाए।

Advertisement

राजस्थान के लिए मौरिसके अलावा जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली। कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 24 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (11) का विकेट गंवा दिया। गिल को जोस बटलर ने रन आउट किया।

नीतीश राणा (22) अच्छा खेल रहे थे लेकिन 45 के कुल योग पर चेतन सकारिया ने कप्तान संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

 

राणा ने 25 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। सुनील नारायण (6) तरक्की पाकर ऊपर बैटिंग के लिए आए लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और 54 के कुल योग पर जयदेव उनादकट द्वारा आउट कर दिए गए।

61 के कुल योग पर क्रिस मौरिस ने कप्तान इयोन मोर्गन (0) को रन आउट कर कोलकाता को चौथा झटका दिया। कोलकाता ने अगले पांच विकेट सिर्फ 40 रनों पर गंवा दिए। इसमें राहुल त्रिपाठी और दिनेश कार्तिक के भी विकेट शामिल हैं।

Advertisement

राहुल ने 26 गेंदों का सामना कर एक चौका और दो छक्के लगाए। पूर्व कप्तान कार्तिक ने 24 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए। पैट कमिंस के बल्ले से भी 10 रन निकले।

दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला है। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं जबकि तीन-तीन गंवाए हैं। दोनों के खाते में दो-दो अंक हैं। कोलकाता बेहतर नेट रन रेट के कारण आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है जबकि राजस्थान सबसे नीचे है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार