टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए क्रिकेट के मैदान में बीते कुछ महीने काफी खराब रहे हैं। कुलदीप यादव को टीम इंडिया में तकरीबन ना के बराबर मौका मिला वहीं आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए भी यह स्पिनर संघर्ष करता हुआ नजर आया।

Advertisement

कुलदीप यादव गेंदबाजी से तो प्रभावित करने में नाकाम रहे लेकिन बल्ले के साथ भी उनकी कमजोरी ने टीम इंडिया को क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर जैसे किसी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया था। आईएएनएस से बातचीत के दौरान कुलदीप यादव ने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

कुलदीप यादव ने कहा, 'मैंने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है। मुझे बीते कुछ मैचों में बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन मैंने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर पाजी के साथ काम किया है। मुझे लगता है कि मैं आने वाले समय में रन बनाऊंगा। मेरे पास बल्ले से जो भी कौशल हैं, मैं उसका उपयोग करूंगा।'

कुलदीप यादव ने आगे कहा, 'मेरा डिफेंस बहुत अच्छा है। मैं ऑस्ट्रेलिया में शॉट्स खेलने पर बहुत काम कर रहा था जिन क्षेत्रों में आप तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन कर सकते हैं मैं उन क्षेत्रों पर भी काम कर रहा हूं।'

बता दें कि कुलदीप यादव का वनडे में औसत 13.11 है और उनका सर्वोच्च स्कोर 19 का है। कुलदीप यादव 63 मैचों में सिर्फ 21 बार बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं लेकिन इस दौरान गौर करने वाली बात यह है कि वह 12 मौकों पर नॉट आउट रहने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कुलदीप अपकमिंग आईपीएल में केकेआर के लिए बल्ले से भी कुछ योगदान दे सकें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार