इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 60वां मुकाबला शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहने का अनुमान है। दिन की शुरुआत में तापमान लगभग 37°C तक पहुंच सकता है और मैच के दौरान ये 29°C के आसपास बना रहेगा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की 40% संभावना जताई गई है लेकिन इसके बावजूद, मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर 19.4 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करके KKR को 5 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 86 रन ठोके थे। ऐसे में इस मैच में भी गुजरात टाइटंस को कप्तान गिल के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 163 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवर में 156 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स से 4 विकेट से जीता था।