कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम खेले गए आईपीएल 2021 के 41वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 18.2 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

दिल्ली की ओर से आवेश खान ने तीन जबकि एनरिक नॉत्र्जे, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर के बीच पहले विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हुई। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

इस छोटी सी साझेदारी को दिल्ली के स्पिनर ललित ने अय्यर को आउट कर तोड़ा। इसके बाद मैदान पर आए रहुल त्रिपाठी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और नौ रन बनाकर आवेश खान के शिकार हो गए। त्रिपाठी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा।

गिल एक ओर से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे पर उन्हे रबाड़ा ने आउट कर केकेआर को बड़ा झटका दिया। गिल ने 33 गेंदों में एक चौके ओर दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए।

खेल का रोमांच अपने चरम पर एक समय ऐसा लग रहा था कि दोनो टीमों में से कोई भी टीम इस मैच को जीत सकती है। लेकिन सुनील नारायाण ने राणा का बखूबी साथ दिया और 10 गेंदों में एक चौका और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बना दिए। नारायण के आउट होने के बाद साउदी ने राणा का साथ देने की कोशिश की पर वह भी तीन रन बनाकर आउट हो गए।

 

एक ओर से राणा टिके रहे और केकेआर के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। राणा ने 27 गेंदों में दो चौकों ओर दो छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए जबकि लॉकी फग्र्यूसन बिना खाता खोले नाबाद रहे।

Advertisement

इससे पहले, दिल्ली की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 40 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाए। पहले फग्र्यूसन ने शिखर धवन को आउट किया, जिन्होंने 20 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाए। फिर नारायण ने श्रेयस अय्यर (1) को बोल्ड किया।

इसके बाद स्टीवन स्मिथ ने पारी संभाली लेकिन वह भी 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद शिमरॉन हेत्मायेर (4) को वेंकटेश अय्यर ने जबकि ललित यादव को नारायण ने पगबाधा आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। इसके तुरंत बाद वेंकटेश ने अक्षर पटेल (0) को आउट कर दिल्ली की पारी पूरी तरह लड़खड़ा दी।

Advertisement

इसके बाद पंत ने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। टिम साउदी ने अश्विन (9) के आउट कर दिल्ली को एक और झटका दिया। इसके बाद पंत भी 36 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाकर रन आउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद आवेश खान भी पांच रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि कगिसो रबाड़ा बिना खाता खोले नाबाद रहे।

केकेआर की ओर से नारायण, फग्र्यूसन और अय्यर ने दो-दो विकेट लिए जबकि साउदी ने एक विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार