England vs West Indies 2nd Test: वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) औऱ मिकाइल लुइस (Mikyle Louis) ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में खास रिकॉर्ड बना दिया। दोनों ने मिलकर 15 ओवर में पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की।

 
Advertisement

15 साल बाद ऐसा हुआ है जब इंग्लैंड के  खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेले गए टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए टेस्ट में क्रिस गेल औऱ डेवोन स्मिथ की जोड़ी ने फॉलोऑन के दौरान पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े थे। 

Advertisement

स्पिनर शोएब बशीर ने लुईस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, यह इंग्लैंड की धरती पर उनका पहला टेस्ट विकेट है। ब्रैथवेट ने 72 गेंदों में 48 रन (आठ चौके) और लुईस ने 41 गेंदों में 21 रन ( दो चौके) रन की पारी खेली। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने पहले दिन पहली पारी मे 416 रन बनाए। जिसमें  ओली पोप ने अपना छठा शतक जड़ते हुए 167 गेंदों में 15 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत 121 रन की पारी खेली। इसके अलावा बेन डकेट ने 71 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 59 रन की पारी खेली।

टीमें:

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।

Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, कावेम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार