WI vs PAK: किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच पाकिस्तान के नाम रहा। पाकिस्तानी टीम ने दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज की टीम को 109 रनों से शिकस्त देकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराने में सफलता प्राप्त की। इस मैच के दौरान कई मजेदार पल हुए वहीं क्रेग ब्रैथवेट ने 37.9 मील प्रति घंटे की बेहद आसान बॉल से अजहर अली का विकेट लिया था।

Advertisement

क्रेग ब्रैथवेट द्वारा फेंकी गई यह गेंद मून बॉल थी जिसे खिलाड़ी आंख बंद करके भी आसानी से खेल सकता था लेकिन अजहर अली ब्रैथवेट की आसान सी गेंद पर निपट गए। स्वीप खेलते हुए अजहर अली ने अपना विकेट गंवाया था। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर के दौरान हुई थी। 

Advertisement

विकेट लेने के बाद वेस्टइंडीज टीम के कप्तान का रिएक्शन देखने लायक था। अजहर अली दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और एक के बाद एक कई करारे शॉट लगाकर गेंदबाजों के सामने मुश्किलें पैदा कर रहे थे। आउट होने से पहले अजहर अलनी ने 29 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली थी।

वहीं अगर इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो वेस्टइंडीज ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच इसी मैदान पर 1 विकेट से जीता था। दूसरे टेस्ट मैच के हीरो पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी रहे जिन्होंने मैच में 10 विकेट अपने नाम किए थे। शाहीन अफरीदी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था वहीं वो 'मैन ऑफ द सीरीज' भी रहे थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार