Kranti Gaud Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की 22 साल की तेज गेंदबाज़ क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (ENG-W vs IND-W One off Test) के दूसरे दिन अपनी गेंदबाज़ी से जमकर धमाल मचाया और लॉर्ड्स के मैदान पर 5 विकेट हॉल हासिल किया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि क्रांति लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में एक टेस्ट मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पहली इनिंग में माया बाउचर (52 गेंदों पर 23 रन), टैमी ब्यूमोंट (07 गेंदों पर 02 रन), नेट साइवर ब्रंट (85 गेंदों पर 44 रन), एलिस कैप्सी (13 गेंदों पर 09 रन) और लॉरेन बेल (13 गेंदों पर 03 रन) का विकेट लेकर ये कारनामा किया है।

इसके अलावा क्रांति बतौर एक भारतीय महिला तेज गेंदबाज़ टेस्ट में पांच विकेट हॉल लेने वालीं सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बनीं हैं। उनसे पहले सिर्फ महान झूलन गोस्वामी और गार्गी बनर्जी ने ये कीर्तिमान बनाया था।

भारतीय महिला तेज गेंदबाज़ जिन्होंने टेस्ट में 5 विकेट हॉल लिया

  • झूलन गोस्वामी - 03
  • गार्गी बनर्जी - 01
  • क्रांति गौड़ - 01

खास बात तो ये भी है कि क्रांति ने एक भारतीय महिला तेज गेंदबाज़ के तौर पर सबसे कम उम्र में ये कारनामा किया है। उन्होंने महज़ 22 साल और 333 दिन की उम्र में पांच विकेट लेकर झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने भारत के लिए 22 साल और 361 दिन की उम्र में पहली बार पांच विकेट हॉल लिया था।

भारत ने बनाई 269 रनों की बढ़त: लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरा दिन भी टीम इंडिया के नाम रहा। उन्होंने पहले इंग्लैंड को 170 रनों पर ऑल आउट किया और फिर अपनी दूसरी इनिंग में दिन के खेल के अंत तक 1 विकेट खोकर 154 रन जोड़े। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 285 रन बनाए थे। कुल मिलाकर भारतीय टीम ने इंग्लैंड ने 269 रनों की बढ़त बना ली है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग XI): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचर, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार