IND-W vs ZIM-W 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति (Kranti Gaud) गौड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया। गुरुवार (23 अक्टूबर) को वडोदरा के कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में 23 साल की क्रांति ने जिम्बाब्वे की विकेटकीपर बल्लेबाज चिद्जा धुरुरु (Chiedza Dhururu) को एक सटीक यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया।

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 36वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिली। क्रांति गौड़ ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लेंथ पर तेज गेंद डाली। चिद्जा धुरुरु ने इस पर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर लेग स्टंप से जा टकराई। इसके साथ ही गिल्लियां बिखर गईं और धुरुरु को पवेलियन लौटना पड़ा। उनकी इस गेंद की रफ्तार 102.9 किलोमीटर प्रति घंटे थी। धुरुरु 23 गेंदों में महज 10 रन बनाकर आउट हुईं। 

VIDEO:

मुकाबले की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, टीम की बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी साझेदारियां करने में नाकाम रहीं। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी बिलव्ड बिजा ने सबसे ज्यादा 92 गेंदों में 62 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, क्रांति गौड़ ने भी तीन विकेट झटके। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर जिम्बाब्वे के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और टीम को 200 रन से पहले समेटने में अहम भूमिका निभाई। 

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड, जिंतिमानी कलिता, श्री चरणी, सायली सतघरे।

जिम्बाब्वे महिला (प्लेइंग XI): मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), चिद्जा धुरुरु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, शार्न मेयर्स, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, ओलिंडर चारे, लोरिन फिरी, टेंडाई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार