T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए 2022 टी20 विश्व कप के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ी चुनने से पहले 10 और टी20 मैच हैं। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की संभावित टीम पर हर विशेषज्ञ और अनुभवी क्रिकेटर चर्चा करने का साथ अपनी राय रख रहे हैं। क्रिस श्रीकांत और रवि शास्त्री वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान इसी मुद्दे पर चर्चा करते हुए नजर आए।

Advertisement

फैनकोड पर बातचीत के दौरान श्रीकांत ने अपने पूर्व टीम साथी और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा पर मजाकिया अंदाज मं तंज कसते हुए कहा, 'इस बार चेतन शर्मा सही कॉबिंनेशन चुनना। चेतन शर्मा ने हमारे साथ बहुत क्रिकेट खेला है, … ए चेतू (चेतन) अब सही टीम का चयन करना।'

Advertisement

श्रीकांत ने आगे कहा, 'सलाह चाहिए तो मेरेको फोन करदो, रवि (शास्त्री) को कॉल करदो, हम दोनो आचा गाइडेंस देंगे आपको। अच्छा मार्गदर्शन। ये ट्रायल पद्धति जो वे कर रहे हैं वो बिल्कुल ठीक है, चयनकर्ता जो कर रहे हैं वो ठीक है। लेकिन एशिया कप से उन्हें ऐसा करना ही होगा।'

बता दें कि भारत अभी भी T20I क्रिकेट में प्रायोगिक मोड में नजर आ रहा है। विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम के लिए हर संभव स्थिति के लिए टीम इंडिया बैक-अप विकल्पों को देख रहा है। मेन इन ब्लू पर दबाव होगा क्योंकि, 2021 टी 20 विश्व कप में लीग स्टेज में ही वो हारकर बाहर हो गए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार