पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कृष्णमचारी श्रीकांत ने हाल ही में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ियों पर मज़ाकिया अंदाज़ में टिप्पणी की। श्रीकांत ने खासतौर पर तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को लेकर चुटकी ली, जिन्हें वनडे और टी-20 दोनों टीमों में जगह दी गई है। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि हर्षित राणा अब टीम के “स्थायी सदस्य” बन गए हैं, क्योंकि वो गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

Advertisement

उन्होंने मज़ाक में कहा, “शुभमन गिल के बाद अगर किसी का नाम पक्का है, तो वो हर्षित राणा का है।” गौरतलब है कि हर्षित राणा ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम में जगह मिलती रही है। बुमराह को हाल ही में खेली गई सीरीजों के बाद आराम दिया गया है।

Advertisement

भारत की वनडे टीम की बात करें तो शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं, टी-20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है, जिसमें अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं।

श्रीकांत ने नितीश कुमार रेड्डी के वनडे टीम में चयन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “नीतिश कहां से आ गए? वो हार्दिक पांड्या की जगह नहीं ले सकते। अगर किसी ने हार्दिक की जगह ली है, तो वो रवींद्र जडेजा हैं, न कि रेड्डी। वो एक बल्लेबाज़ हैं जो कभी-कभार गेंदबाज़ी करते हैं। ऐसे खिलाड़ी को ऑलराउंडर कहना सही नहीं है। वो न तो चैंपियंस ट्रॉफी की योजना में थे और न ही वनडे सेटअप का हिस्सा थे, लेकिन फिर भी टीम में जगह मिल गई।”

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, नीतिश रेड्डी का ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कुछ अनुभव है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टेस्ट डेब्यू किया था, जहां टीम का प्रदर्शन भले ही अच्छा नहीं रहा, लेकिन रेड्डी ने कुछ अच्छी पारियां खेली थीं और विशेषज्ञों से तारीफ़ भी बटोरी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कितना असर डाल पाते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार