भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में प्री-वेडिंग रस्में पूरे धूमधाम से चल रही हैं। हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी में उनके करीबी दोस्त और टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी खास अंदाज में नजर आए। चहल ने कुलदीप और उनकी होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा को हल्दी लगाई और डांस कर माहौल को और भी मजेदार बना दिया।

Advertisement

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट से ब्रेक मिलने के बाद कुलदीप 14 मार्च को मसूरी के सेवाय होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग रस्में पूरे जोश के साथ चल रही हैं।

Advertisement

शुक्रवार (13 मार्च) को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसमें भारतीय टीम के कई क्रिकेटर भी शामिल हुए। इस दौरान लंबे समय से कुलदीप के साथी रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल भी खास अंदाज में नजर आए। चहल ने हल्दी सेरेमनी की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर शेयर की हैं, जिनमें वह कुलदीप के चेहरे पर हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, चहल ने कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा को भी पूरे रीति-रिवाजों के साथ हल्दी लगाई। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चहल शादी के माहौल का पूरा आनंद लेते नजर आए और इस दौरान जमकर डांस भी किया।

कुलदीप यादव की शादी मसूरी में हो रही है और सभी कार्यक्रम सेवाय होटल में आयोजित किए जा रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर रिंकु सिंह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल समेत कई क्रिकेटर मौजूद रहे और अपने साथी खिलाड़ी की खुशियों में शामिल हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि एक समय कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी भारतीय टीम के लिए काफी सफल रही थी। इस जोड़ी को फैंस ने “कुलचा” नाम दिया था और दोनों ने मिलकर कई मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। अब कुलदीप की शादी की रस्मों में चहल का मस्ती भरा अंदाज एक बार फिर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार