ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) को मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (23 नवंबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

सेन और शाहबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। लेकिन दोनों को उसकी जगह अब बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इन दोनों की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नही किया गया है। 

Advertisement

जडेजा एशिया कप के दौरान घुटने में लगी चोट से पूरी तरह से उभरे नहीं हैं। वहीं बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में बने रहेंगे। वहीं दयाल पीठ के निचले हिस्से में परेशानी के कारण बांग्लादेश सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरा वनडे 7 दिसंबर और तीसरा और आखिरी 10 दिसंबर को होगा। पहले दो वनडे मीरपुर में और तीसरा वनडे चटगांव में खेला जाएगा। 

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार