आईपीएल 2022 के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा और जब आरसीबी की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो एक बार फिर से उनकी शुरुआत खराब रही। विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे और सिर्फ 9 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि, इस टीम को इससे भी बड़े दो झटके तब लगे जब कुलदीप सेन गेंदबाजी के लिए आए।

Advertisement

पिछले कुछ मुकाबलों में राजस्थान की टीम ने युवा कुलदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था लेकिन जब इस मुकाबले में वो अपना पहला ओवर लेकर आए तो इस ओवर में उन्होंने आरसीबी के खेमे में खलबली मचा दी। कुलदीप ने इस ओवर में सिर्फ 1 रन दिया और फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल को लगातार दो गेंदों में आउट किया।

Advertisement

कुलदीप सेन आरसीबी का सातवां ओवर करने के लिए आए और इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने डू प्लेसिस को बटलर के हाथों कैच करवाया और इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने मैक्सवेल को अपनी रफ्तार दिखाते हुए चारों खाने चित्त कर दिया। मैक्सवेल के बल्ले का किनारा लगा और स्लिप में देवदत्त पड्डिकल ने आसान सा कैच पकड़ लिया।

इन दोनों बल्लेबाज़ों के आउट होते ही आरसीबी के खेमे में मायूसी छा गई और यहां से मैच पूरी तरह से पलट गया। इसके बाद विकेटों की ऐसी झड़ी लगी कि वो रुकी ही नहीं। इस सीज़न में आऱसीबी के सेवियर रहे दिनेश कार्तिक भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए और आरसीबी की बची हुई उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार