India vs Bangladesh Asia Cup 2025: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बुधवार (24 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

कुलदीप ने अपने कोटे के चार ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, उन्होंने परवेज हुसैन इमाम, तंजीद हसन शाकिब औऱ रिशाद हुसैन को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

सबसे ज्यादा 3 विकेट

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक मैच में 3 विकेट लेने के मामले में कुलदीप संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 13वीं बार यह कारनामा कर के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बराबरी की। 

मुथैया मुरलीधरन को पछाड़ा

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुलदीप ने श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को पछाड़ दिया है।  इस मुकाबले के बाद एशिया कप में कुलदीप के 31 विकेट हो गए हैं, वहीं मुरलीधरन के नाम 30 विकेट दर्ज हैं। 33 विकेट के साथ श्रीलंका के ही लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

Advertisement

मौजूदा टूर्नामेंट में कुलदीप का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है औऱ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। वह अभी तक पांच मुकाबलों में 12 विकेट हासिल कर चुके गैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हरा दिया। सुपर राउंड में लगातार दूसरी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है। 
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में बांगंलादेश की टीम 19,3 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार