भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने गुरुवार (14 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। अपने 29वें बर्थ डे पर कुलदीप ने डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, केशव महाराज, लिजाड विलियम्स औऱ नंद्रे बर्गर को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के साथ कुलदीप के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। कुलदीप भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दो या उससे ज्यादा बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले स्पिन गेंदबाज बने हैं, उनसे पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इससे पहले कुलदीप ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वह विदेशी सरजमीं पर इस फॉर्मेट में दो बार पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। 

Also Read: Live Score

गौरलतब है कि भारत ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 106 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 13.5 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। 
भारत के लिए कुलदीप के अलावा, रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार