आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कुलदीप यादव  (Kuldeep Yadav) इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। सिर्फ दो विकेट लेते ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशल में भारत के स्पिन किंग बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम दर्ज है, लेकिन कुलदीप तेजी से उन्हें पीछे छोड़ने को तैयार हैं।

Advertisement

भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप ए मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां कुलदीप यादव के पास बड़ा इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। फिलहाल कुलदीप ने 54 टी20 इंटरनेशल मुकाबलों में 95 विकेट झटके हैं। अगर वह इस मैच में दो विकेट लेने में सफल रहते हैं तो वह युजवेंद्र चहल के 96 विकेटों को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल टी20 स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे।

Advertisement

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज

  1. युजवेंद्र चहल – 80 मैच – 96 विकेट
  2. कुलदीप यादव – 54 मैच – 95 विकेट
  3. अक्षर पटेल – 90 मैच – 92 विकेट
  4. रविचंद्रन अश्विन – 65 मैच – 72 विकेट
  5. वरुण चक्रवर्ती – 39 मैच – 65 विकेट

इतना ही नहीं, अगर कुलदीप इस मुकाबले में पांच विकेट झटक लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले पहले स्पिन गेंदबाज भी बन जाएंगे। अभी तक यह कारनामा सिर्फ अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ही कर सके हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

  1. अर्शदीप सिंह – 121 विकेट
  2. जसप्रीत बुमराह – 110 विकेट
  3. हार्दिक पांड्या – 109 विकेट
  4. युजवेंद्र चहल – 96 विकेट
  5. कुलदीप यादव – 95 विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score

अब ये भी जान लिजिए कि अगर कुलदीप यादव नीदरलैंड्स के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो 55 मैचों में ऐस करने वाले वह दुनिया के तीसरे सबसे तेज गेंदबाज बन जाएंगे जो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करेंगे। इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 53 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि नेपाल के संदीप लामिछाने ने 54 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार