भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी कर ली। इस खास मौके की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ कई क्रिकेटर भी शामिल हुए और जमकर जश्न मनाया।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार (14 मार्च) को मसूरी के आईटीसी सेवॉय होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी कर ली। इस शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं और फैंस ने भी कुलदीप को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए खूब बधाइयां दीं।

Advertisement

शादी समारोह काफी निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सामने आई तस्वीरों में कुलदीप यादव पारंपरिक शेरवानी में नजर आए, जबकि वंशिका चड्ढा लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में बेहद शानदार लग रही थीं। 

कुलदीप यादव पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम के सीमित ओवरों के सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया और सुर्खियों से दूर ही रखा है। यही वजह रही कि उनकी शादी की खबर कई फैंस के लिए अचानक आई, लेकिन जैसे ही समारोह की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

इससे पहले प्री-वेडिंग रस्मों की भी कई झलकियां इंटरनेट पर सामने आईं थी, जिनमें मेहंदी और हल्दी समारोह के खास पल देखने को मिल थे। समारोहों में कुलदीप और वंशिका ने शानदार पारंपरिक कपड़े पहने थे और दोनों की जोड़ी काफी आकर्षक लग रही थी। इस शादी में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई चेहरे भी नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और चयनकर्ता आरपी सिंह जैसे खिलाड़ी समारोह में शामिल हुए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं कुलदीप यादव को आशीर्वाद देने के लिए बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुलदीप को बालाजी की पटकी पहनाई और एक चित्र भेंट किया। साथ ही उन्होंने कुलदीप के परिवार से भी मुलाकात कर नवदंपति को इस शुभ अवसर पर मंगलकामनाएं दीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार