ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I में 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय एक वक्त 16वें ओवर में श्रीलंका के 108/6 हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज स्वीप करने के लिए निश्चित रूप से कदम बढ़ा भी दिया था। हालांकि, मौजूदा टी 20 विश्व कप टीम को श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के प्रकोप का सामना करना पड़ा। एक समय दासुन शनाका 10 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन, अगले 15 गेंदों में उनके बल्ले से 50 रन निकले और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी। 

Advertisement

लेकिन, मैच के दौरान ऐसा वाक्या हुआ जिसने फैंस को आगबबूला कर दिया। अनुभवी श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना इस घटना के सूत्रधार बने। श्रीलंका को 18 गेंदों में से 59 रन चाहिए थे और शनाका के हत्ते सबसे पहले जोश हेजलवुड चढ़े।

Advertisement

जिन्होंने अपने अंतिम ओवर में 22 रन पिटने से पहले 3-1-3-2 के शानदारा आंकड़े से गेंदबाजी की थी। श्रीलंका के कप्तान ने उन्हें दो छक्कों और 2 छक्के जड़े थे। अगले ओवर में रिचर्डसन को 18 रन ठोककर उन्होंने टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। इस ओवर में ही कुमार धर्मसेना ने एक ऐसा फैसला दिया जिसपर फैंस भड़क गए।

19वें ओवर की अंतिम गेंद पर रिचर्डसन ने ऑफ साइड के बाहर फुल गेंद फेंकी और गेंद को खेलने में शनाका पूरी तरह से चूक गए। कुमार धर्मसेना ने वाइड बॉल दे दी। ये मामला काफी करीबी था जिसपर फैंस का गुस्सा फूटा है। 

इसके बाद शनाका ने 4, 4, 6 जड़कर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को उसी के घर में हराया था। श्रीलंका के लिए ये जीत बेहद जरूरी थी। टी-20 विश्वकप इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार