होबार्ट, 21 जनवरी (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम समय पर कुर्टिस पेटरसन को टीम में शामिल किया है। पेटरसन को अभ्यास मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है। पेटरसन ने श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) एकादश से अभ्यास मैच खेलते हुए पहली पारी में 157 और दूसरी पारी में 102 रन बनाए थे। 

Advertisement

टीम में चुने जानें पर पेटरसन ने कहा, "मैं अपने खेल के शीर्ष पर हूं, गेंद को अच्छे से मार रहा हूं, इससे पहले मैंने गेंद को कभी इतने अच्छे से नहीं खेला। इसके बाद टीम में शामिल किए जाने से मैं बेहद खुश हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आप टीम में तब शामिल होना चाहते हो जब आप अच्छा खेल रहे हो और मुझे लगता है कि मैं इस समय अच्छा खेल रहा हूं। जाहिर सी बात है कि मुझे इस सप्ताह कड़ी मेहनत करना बाकी है, लेकिन अगर मुझे गुरुवार को मौका मिलता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं।"

पेटरसन को रविवार रात आठ बजे टीम में शामिल होने की जानकारी मिली। मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि पेटरसन बीते कुछ दिनों से दरवाजा खटखटा रहे थे। 

होंस ने कहा, "पेटरसन बीते कुछ दिनों से चयनसमिति का दरवाजा खटखटा रहे थे। न्यू साउथ वेल्स के लिए वह लगातार शीर्ष क्रम में अच्छा खेल रहे थे। इससे पहले वह इंडिया ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-ए के सदस्य थे। हमें शीर्ष क्रम में शतक लगाने वाले बल्लेबाज चाहिए और पेटरसन ने एनएसडब्ल्यू तथा बीते सप्ताह टूर मैच में ऐसा किया है।"

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच ब्रिस्बेन में गुरुवार से शुरू हो रहा है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार