T20 World Cup 2026 Super 8, Sri Lanka vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की। इस ताबड़तोड़ शतकीय साझेदारी के चलते टीम ने 213 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का 10वां मुकाबला शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में खेला रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान ने श्रीलंका के गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए पहले विकेट के लिए 95 गेंदों में 176 रन जोड़ डाले। फखर ज़मान ने 42 गेंदों में 84 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं साहिबजादा फरहान ने शतक ठोकते हुए 60 गेदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हालांकि आखिरी ओवरों में ख्वाजा नफे (2), शादाब खान (7), मोहम्मद नवाज़ (0) और कप्तान सलमान अली आगा (0) जल्दी ही पवेलिन लौट गए, लेकिन मजबूत शुरुआत के चलते टीम ने 212 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई। 

श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में  दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा ने 1 सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि श्रीलंका पहले ही सुपर-8 के शुरुआती दो मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, वहीं पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल की टिकट पानी है तो न्यूजीलैंड से नेट रनरेट में आगे निकलते हुए श्रीलंका को इस मुकाबले में 147 रन के नीचे रोकना होगा।

टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कमिल मिशारा, चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार