SL Vs WI 1st ODI: कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की कैप्टेंसी वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के टूर पर है जहां बीते बुधवार, 03 जून को उन्होंने मेजबान टीम के सामने पहले वनडे में 303 रन डिफेंड करके 41 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जमैका वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिसके बाद मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (103 गेंदों पर 79 रन) और कैप्टन कुसल मेंडिस (62 गेंदों पर 72 रन) ने शानदार फिफ्टी प्लस की इनिंग खेली।
इन दोनों के अलावा श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका (44 गेंदों पर 45 रन) और जनिथ लियानागे (29 गेंदों पर नाबाद 44 रन) ने भी महत्वपूर्ण रन जोड़े जिसके दम पर टीम का टोटल स्कोर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 303 रन तक पहुंच गया। इसी बीच वेस्टइंडीज के लिए जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड और रोस्टन चेज ने कमाल की गेंदबाज़ी की और तीनों ने ही 2-2 विकेट झटके।
यहां से अब वेस्टइंडीज के सामने जमैका वनडे जीतने के लिए 304 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए कैप्टन शाई होप ने एक छोर संभाला और नंबर-4 पर बैटिंग करके 66 गेंदों पर 56 रनों की अर्धशतक पारी खेली। उनके अलावा जस्टिन ग्रीव्स (38 गेंदों पर 45 रन) और रोस्टन चेज (46 गेंदों पर 33 रन), कीसी कार्टी (37 गेंदों पर 27 रन) और गुडाकेश मोती (30 गेंदों पर 22 रन) ने भी कुछ अच्छे रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि इन सब के बावजूद वेस्टइंडीज 49.2 ओवर में 262 रन ही बना पाई और ऐसे श्रीलंका ने 41 रनों से पहला वनडे जीता। गौरतलब है कि श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने अपनी बॉलिंग से धमाल मचाया और 10 ओवर में वेस्टइंडीज को 67 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा महेथ थीक्षाना ने दो विकेट लिए और असीथा फर्नांडो, वानिन्दु हसरंगा और चरिथ असलंका ने एक-एक विकेट झटका। एक बार फिर बता दें कि ये मुकाबला जीतने के बाद श्रीलंका ने वेस्टइंडीज पर मौजूदा सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है।