ऑलराउंडर दसुन शनाका (Dasun Shanaka) को श्रीलंका की वनडे औऱ टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को श्रीलंका वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) टी-20 टीम की कमान संभालेंगे। चरिथ असलंका (Charith Asalanka) दोनों ही फॉर्मेट में नए उप-कप्तान चुने गए हैं। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले महीने वाले वनडे औऱ टी-20 सीरीज के लिए शनिवार (30 दिसंबर) को श्रीलंका क्रिकेट ने प्रारंभिक टीम का ऐलान किया। शनाका दोनों ही टीम का हिस्सा हैं। हालांकि इस लिस्ट में से अभी फाइनल टीम का ऐलान होना बाकी है।

Advertisement

भारत में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शनाका चोटिल होकर बाहर हो गए थे। जिसके बाद मेंडिस ने को टीम की कप्तानी मिली थी। टूर्नामेंट में उन्होंने सात मैच में कप्तानी की थी, जिसमें श्रीलंका ने सिर्फ 2 मैच जीते। टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्वालीफाई करने से चूक गई। हसरंगा ने कभी किसी फॉर्मेट में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी नहीं की है। हालांकि उन्हें श्रीलंका प्रीमियर लीग में कप्तानी का अनुभव है। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका को 6 जनवरी से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद 14 जनवरी से दोनों टीम के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज होगी। सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

श्रीलंका की प्रारंभिक वनडे टीम:

Advertisement

कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलंका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे, नुवानिदु फर्नांडो, दासुन शंका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुशमनाथ चमीरा , डुनिथ वेल्लालागे, प्रमोद मदुशन, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय, जेफरी वेंडरसे, चमिका गुणसेकरा।

श्रीलंका की प्रारंभिक टी-20 टीम:

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, (उप-कप्तान), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शंका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुशमनाथ चमीरा, डुनिथ वेल्लालागे, प्रमोद मदुशन, अकिला धनंजय, जेफरी वेंडरसे , एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, कामिंडु मेंडिस, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार