26 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बना पाने में सफल रहे। स्कोरकार्ड
Advertisement
सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा रन 54 बनाए तो वहीं शाकिब अल हसन ने 28 रन बनाए। इसके अलावा यूसुफ पठान ने 21 रन बनाए।
एक तरफ जहां किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया लेकिन फील्डिंग काफी खराब रही। किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से अंकित राजपूत ने कमाल करते हुए 5 विकेट चटकाए तो वहीं मुजीब उर रहमान को एक विकेट मिला।