राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और काइल जैमीसन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत में सूर्यवंशी ने चौका लगाकर इरादे दिखाए, लेकिन अगली ही गेंद पर जैमीसन ने जोरदार वापसी की और विकेट लेने के बाद जोशीले अंदाज में सेलिब्रेट किया।

Advertisement

सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार (1 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में एक दिलचस्प मोमेंट देखने को मिला, जब 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज काइल जैमीसन आमने-सामने थे। पारी के दूसरे ओवर में सूर्यवंशी पहली बार स्ट्राइक पर आए और चौथी गेंद पर बिना किसी दबाव के खेलते हुए उन्होंने जैमीसन की फुल लेंथ गेंद पर शानदार सीधा चौका जड़ दिया।

Advertisement

हालांकि, जैमीसन ने तुरंत जवाब दिया। अगली ही गेंद पर उन्होंने और भी फुल लेंथ डिलीवरी डाली, जो सीधे ब्लॉकहोल में जा गिरी। सूर्यवंशी इस बार सही से गेंद को खेल नहीं पाए और हल्का सा अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा स्टंप्स से जा टकराई। इस विकेट के साथ ही फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी की पारी सिर्फ 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पर खत्म हो गई।

विकेट मिलने के बाद काइल जैमीसन का रिएक्शन भी काफी आक्रामक था। उन्होंने सूर्यवंशी को तीखा सेंड-ऑफ दिया, जिसने मैदान पर थोड़ी गरमाहट बढ़ा दी। यह पल युवा बल्लेबाज के लिए यादगार रहने वाला है।

VIDEO:

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में चोट के बाद मिचेल सटार्क की वापसी हुई और वह इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं। इसके अलावा पथुम निसांका और आशुतोष शर्मा को भी इस मुकाबले के लिए मौका दिया गया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में रवि बिश्नोई और शुभम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनेवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: डेविड मिलर, विपराज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार