29 फरवरी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाज छोटी गेंदों के खिलाफ शायद फैसला नहीं कर पा रहे थे और इसलिए उन्होंने अपने विकेट दे दिए। न्यूजीलैंड ने हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही भारत को 242 रनों पर ढेर कर दिया। जेमिसन ने भारत के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

यह उनका दूसरा टेस्ट मैच है और वह पहली बार पांच विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ (54), चेतेश्वर पुजारा (54), ऋषभ पंत (12), रवींद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) के विकेट लिए।

दिन का खेल खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, "वेलिंग्टन में पिच जैसा खेल रही थी वैसा इस मैदान पर नहीं हो रहा। हमें लंबे समय तक वहां रहना पड़ा। गेंद फिर भी थोड़ी बहुत हिल रही थी। भारतीय बल्लेबाजों ने वेलिंग्टन में जितने शॉट खेले थे उससे ज्यादा यहां खेले।"

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "पिच ने शायद उन्हें इसकी मंजूरी दी, लेकिन मुझे लगता है कि उनके बल्लेबाज छोटी गेंदों को लेकर फैसला नहीं ले पा रहे थे कि क्या करना है।"

उन्होंने कहा, "आप टॉस जीतते हैं, गेंदबाजी करते हैं और विपक्षी टीम को अच्छी तरह से समेट देते हैं। एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हम पहले टेस्ट में शानदार खेले थे। हम यहां भी अच्छा कर रहे हैं। हम अपनी रणनीति को लेकर साफ हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार