दिल्ली कैपिटल्स के हाथों शुक्रवार को मात खाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टीम की बल्लेबाजी में कमी है और इसमें सुधार करना होगा। दिल्ली ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया था। चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी।

Advertisement

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में धोनी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छा मैच था। विकेट धीमी हो गई थी। ओस भी नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाजी क्रम में कमी है। हमें इसका पता लगाना होगा। अगले सात दिन का ब्रेक हमारे लिए इस बात की पता लगाने का मौका देगा।"

Advertisement

टीम के पहले मैच की जीत के हीरो अंबाती रायडू बीते दो मैच नहीं खेले हैं। धोनी ने उम्मीद जताई है कि वह अगले मैच में खेलेंगे।

धोनी ने कहा, "रायडू को अगला मैच खेलना चाहिए। वह हमें एक अतिरिक्त गेंदबाज को खेलाने का प्रयोग करने का मौका देंगे।"

सुपर किंग्स को तीन मैचों में यह दूसरी हार मिली है। उसने अपने पहले मैच में मुम्बई इंडियंस को हराया था लेकिन उसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स और अब दिल्ली केपिटल्स के हाथों हार मिली है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार