श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) और बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास (Liton Das) पर आईसीसी आचार संहिता के उलंघ्घन के मामले में मैच फीस का 25 प्रतिशत और 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। रविवार को शारजाह में खेले गए सुपर 12 के मुकाबले के दौरान दोनों के बीच मैदान पर गर्मगर्मी देखने को मिली थी। 

Advertisement

मैच के छठे ओवर के दौरान कुमारा की गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में दास आउट हो गए थे। जिसके बाद कुमारा कुछ कहते हुए दास की ओर गए थे। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई औऱ मामला इतना बढ़ गया कि मैदान पर मौजूद अंपायर्स को बीच-बचाव करने आना पड़ा था।

Advertisement

कुमारा ने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के लेवल 1 का उल्लंघन किया जिसमें खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के खिलाफ ‘इंटरनेशनल मैच के दौरान अमर्यादित भाषा या आक्रामक इशारों का उपयोग करना है, जो आउट होने वाले बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए भड़का सकता है। इसके लिए अनपर मैच फीस का 25 प्रतिशतक जुर्माना लगा है एक अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

दास को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के उलंघ्घन किया है। अनुच्छेद 2.20 खेल भावना के विपरीत आचरण से जुड़ा है। इसके लिए उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है औऱ एक डिमेरिट अंक भी मिला है। 

कुमारा और दास ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार