30 नवंबर। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा को 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय प्रदीप का पिछले दो वर्षो में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा सफल रहा है। उनके अलावा 21 वर्षीय कुमारा को वेस्टइंडीज दौरे पर और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के चलते टीम में शामिल किया गया है। 

चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलने वाले दिनेश चंडीमल की भी टीम में वापसी हुई है। वह टेस्ट सीरीज में फिर से टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। वहीं, बल्लेबाज कौशल सिल्वा को सीरीज से बाहर रखा गया है।  पूरा स्कोरकार्ड

श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 15 दिसंबर से वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च में क्रमश : पहला और दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद मेहमान टीम को तीन वनडे और एक टी-20 मैच भी खेलना है।

Advertisement

श्रीलंका की टीम

Advertisement

दिनेश चंदिमल, दिमुथ करुणरत्न, कुसल मेंडिस, धनंजय दे सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवेल, दानुष्का गुनाथिलका, लाहिरु थिरिमैन, सदीरा समरविक्रमा, दिलरुवन परेरा, लक्ष्मण सांडकन, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा , दुश्मंथा चमेरा 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार