16 फरवरी, यूएई (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान सुपर लिग में आज लाहौर 18 वें मैच में लाहौर क़लंदरस और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच टी- 20 मुकाबला दुबई में दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है।

स्कोर कार्ड, लाहौर क़लंदरस और क्वेटा ग्लेडियेटर्स

टॉस: क्वेटा ग्लेडियेटर्स  ने टॉस जीतक पहले फील्डिंग करने का फैसला किया

वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

लाहौर क़लंदरस: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 201 रन बनाए। लाहौर क़लंदरस के तरफ से धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल ने केवल 34 गेंद पर 60 रन का योगदान दिया तो साथ अजहर अली ने 61 और उमर अकमल ने 55 रन बनाए । क्वेटा ग्लेडियेटर्स के तरफ से गेंदबाजी में जुल्फिकार बाबर ने 1 विकेट  औऱ ग्रांट इलियट को 1 विकेट मिला।

क्वेटा ग्लेडियेटर्स: 202 रन का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाकर मैच को जीत लिया। क्वेटा ग्लेडियेटर्स के तरफ से मोहम्मद नबी ने बेजोड़ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 13 गेंद पर 30 रन बनाकर क्वेटा ग्लेडियेटर्स को जीत दिला दी। वैसे, क्वेटा ग्लेडियेटर्स के तरफ से बिस्मिल्लाह खान ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए तो सीथ ही केविन पीटरसन ने 34 और महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने 37 रन का योगदान दिया। लाहौर क़लंदरस के तरफ से गेंदबाजी में एहसान आदिल ने 4 विकेट तो द्वेन ब्रावो ने 3 विकेट चटकाए तो साथ ही केवोन कूपर को 1 विकेट मिला।

मैच रिजल्ट: क्वेटा ग्लेडियेटर्स 2 विकेट से जीता

टीमें:

लाहौर क़लंदरस: क्रिस गेल, अजहर अली, सी डेल पोर्ट, एन यासीन, उमर अकमल, डी ब्रावो, एम रिजवान, ज़ोहैब के, जेड गौहर, के कूपर, ई आदिल

क्वेटा ग्लेडियेटर्स: अहमद शहजाद, कुमार संगकारा, केविन पीटरसन, ग्रांट इलियट, मोहम्मद नबी, एस अहमद, अनवर अली, जेड बाबर, बी खान, एम नवाज, उमर गुल

PHOTO PSL Twitter

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार