9 जुलाई,  (CRICKETNMORE)। नैटवेस्ट टी- 20 ब्लास्ट में लंकाशायर ने वोरसस्टरशायर को 7 विकेट से हरा दिया। जिसमें लंकाशायर के तरफ से खेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने धूआधार अर्धशतक जमाकर लंकाशायर को मैच जीतामें में खास भूमिका निभाई। जोस बटलर ने केवल 22 गेंद पर 57 रनों की पारी खेलकर टीम को 19वें ओवर में ही जीत दिला दिया।

Advertisement

वोरसस्टरशायर ने लंकाशायर के सामने 199 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था लेकिन जोस बटलर की पारी के बदौलत लंकाशायर ने 1 ओवर शेष रहते ही मैच जीत लिया। इस मैच में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बनते – बनते रह गया।

Advertisement

लंकाशायर की टीम ने अपने पॉवर प्ले के शुरुआती 6 ओवर में 98 रन बना डाले जिससे वो टी- 20 में एक ऐसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते- तोड़ते रह गए। गौरतलब है कि साल 2014 के आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के द्वारा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले 6 ओवर के पॉवर प्ले के दौरान 100 रन बनाए थे। जिससे लंकाशायर की टीम इस खास रिकॉर्ड को बनाते बनाते रह गई।

आपको बता दें कि आईपीएल 2014 में चेन्नई की टीम 6 ओवर में 100 रन बनाए थे जिसमें सुरेश रैना की धमाकेदार पारी केवल 25 गेंद पर 87 रन शामिल था।  आईपीएल में खेले गए इस मैच में चेन्नई की टीम को हालांकि हार का सामना करना पड़ा था क्योंकि इस मैच में पंजाब के तऱफ से सहवाग का बल्ला गरजा था और सहवाग के धमाकेदार 122 रन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 225 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी जिसके जबाव में रैना की धमाके के बावजूद चेन्नई की टीम 25 रन पीछे रह गई थी।

लेकिन लंकाशायर की टीम पॉवर प्ले में बनाए गए इस रिकॉर्ड से केवल 2 रन पीछे रह गई। इंग्लैंड के जोस बटलर ने अपने काउंटी के तऱफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार