भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) इंग्लैंड में लंकाशायर के लिए वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप में दो मुकाबले खेलेंगे। यह पहली बार है जब वह वेंकटेश काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। लंकाशायर क्लब ने शुक्रवार (26 जुलाई) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 

Advertisement

क्लब से डील पर वेंकटेश ने कहा, “ मैं इंग्लैंड जाने और अपने करियर में पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका पाकर बेहद उत्साहित हूं। लंकाशायर एक बहुत ही ऐतिहासिक काउंटी है जिसका अपने क्लब में भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करने का लंबा इतिहास रहा है। मैं फारुख इंजीनियर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और हाल ही में वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की तरह ओल्ड ट्रैफर्ड में रेड रोज की जर्सी पहनकर खेलने को लेकर उत्साहित हूं।” 

Advertisement

वेंकटेश ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था। बल्लेबाजी में उन्होंने 13 पारियों में 370 रन बनाए थे और केकेआर इस सीजन सबसे ज्यादा रन के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे। इसके अलावा वह भारत के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वेंकटेश ने भारत के लिए 2 वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हालांकि उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच जनवरी 2022 में खेला था। 

लिस्ट ए क्रिकेट में वेंकटेश का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 40 पारियों में 44.18 के औसत औकर 101.95 की स्ट्राईक रेट से 1458 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार