आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होने वाली है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियों पर खूब जोड़ दिया है। कई देशों के खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के दौरान यूएई में ही शामिल थे और उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया हाल है।

Advertisement

हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व शानदार ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने उन तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम बताया है जिन्हें वह 2021 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। क्लूजनर की लिस्ट में जो भारतीय शामिल है उसमें पहला नाम टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा, दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तीसरे टीम के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है।

क्लूजनर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा "रोहित हमेशा वहां पर मौजूद रहते हैं। वह हमेशा रन बनाने की कोशिश में रहते हैं वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।"

क्लूजनर ने आगे ऋषभ पंत की भी तारीफ करते हुए कहा कि भारत बहुत ही भाग्यशाली देश है कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋषभ पंत जैसा खिलाड़ी मिला। इस पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा कि पंत बेजोड़ खिलाड़ी है और वह भविष्य में भारत के लिए कई बड़े कारनामे करेंगे।

आगे बात करते हुए लांस क्लूजनर ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की और कहा कि इस खिलाड़ी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि हालात और पिच कैसी हैं। वह कहीं भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत रखता हैं।

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार