लंका प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मैच में गाले टाइटंस ने दांबुला औरा को सुपर ओवर में हरा दिया। इससे पहले दोनों ही टीमें 20 ओवरों में 180 रन ही बना पाने में सफल हो पायी थी। गाले की तरफ से कप्तान  शनाका ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए मैच में दांबुला औरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

गाले टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 180 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन भानुका राजपक्षे में बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान दासुन शनाका ने 21 गेंद  2 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज शेवोन डेनियल ने 26 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन का योगदान दिया। दांबुला औरा की तरफ से सबसे जयादा 2 विकेट शाहनवाज दहानी ने अपनी झोली में डाले। वहीं एक-एक विकेट बिनुरा फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा ने अपने खाते में जोड़े। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दांबुला औरा की टीम भी 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन धनंजय डी सिल्वा के बल्ले से निकले। उन्होंने 31 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। उनके अलावा  कुसल परेरा ने 25 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। वहीं अंत में एलेक्स रॉस ने तेजी से 28 गेंद में 3 चौके छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। गाले टाइटंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट दासुन शनाका ने चटकाए। वहीं 2 विकेट कासुन राजिथा को मिले। एक-एक विकेट विश्व फर्नांडो और शाकिब अल हसन को मिला। 

टीमें 

गाले टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शेवोन डेनियल, लसिथ क्रूसपुले, भानुका राजपक्षे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, दासुन शनाका (कप्तान), लाहिरू समराकून, सीकुगे प्रसन्ना, विश्व फर्नांडो, तबरेज़ शम्सी, कासुन राजिथा। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

दांबुला औरा की प्लेइंग इलेवन: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, एलेक्स रॉस, हेडन केर, बिनुरा फर्नांडो, शाहनवाज दहानी, प्रवीण जयविक्रमा, रविन्दु फर्नांडो। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार