सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिय में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। पारी के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया।

Advertisement

चार साल बाद ऐसा हुआ है जब वॉर्नर एक आईपीएल मैच में पहले ओवर में आउट हुए हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पहले ही ओवर में आउट हो गए थे। तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया था।

Advertisement

आर्चर ने इस सीजन में लगातार दूसरी बार वॉर्नर को आउट किया है।

बता दें कि वॉर्नर आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज है। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही वह आईपीएल इतिहास के अकेले बल्लेबाज है जिसने 50 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। 

 

Advertisement

वॉर्नर ने इस सीजन अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 335 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

कप्तान वॉर्नर के फ्लॉप होने के बावजूद भी हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने मनीष पांडे (नाबाद 83) और विजय शंकर (नाबाद 52) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 18.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार