बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 150 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। ये पहली बार हुआ है जब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को अपनी सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच हराया है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब कीवी टीम को ये सीरीज बराबर करने के लिए आखिरी टेस्ट मैच हर हालत में जीतना होगा। इस हार ने न्यूज़ीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी पीछे धकेल दिया है।

Advertisement

वहीं, घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेशी टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अंक तालिका में 12 अंक और 100 अंक प्रतिशत के चलते बांग्लादेश दूसरे स्थान पर है। जबकि पाकिस्तानी टीम अभी भी 100 अंक प्रतिशत  और 24 अंकों के साथ नंबर वन बनी हुई है।

 
Advertisement

भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और आगामी साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा की टीम अपनी स्थिति मज़बूत करने के इरादे से उतरेगी।पहला टेस्ट मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बोर्ड पर अपने पहले अंक हासिल करना चाहेगा। इस समय कीवी टीम अपने एक मैच में हार के साथ शून्य अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ऐसे में अब टिम साउदी की टीम की निगाहें 6-10 दिसंबर तक ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट पर होंगी।

Also Read: Live Score

अगर पहले टेस्ट की बात करें तो न्यूजीलैंड पांचवें और आखिरी दिन दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन से आगे खेलने उतरी थी। डेरिल मिचेल कप्तान टिम साउदी ने शुरुआती पहले एक घंटे में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए हार को थोड़ी देर टाले रखा, लेकिन 332 रनों के विशाल लक्ष्य के दबाव में न्यूजीलैंड की टीम 181 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, वहीं साउदी ने 34 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार