India Women vs South Africa Women Test: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) ने भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। फॉलोऑन में शानदार वापसी करते हुए वोल्वार्ड्ट ने 314 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 122 रन की पारी खेली। इस फॉर्मेट में यह उनका पहला शतक है।  

Advertisement

पहली पारी में वोल्वार्ड्ट ने 36 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। 

 
Advertisement

इस शतकीय पारी के साथ ही वोल्वार्ड्ट ने खास रिकॉर्ड बना दिया। वह साउथ अफ्रीका की पहली औऱ दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। उनसे पहले इंग्लैंड की हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट ने ही यह कारनामा किया था। 

बता दें कि वोल्वार्ड्ट ने वनडे में आठ औऱ टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक जड़ा है। 

इसके अळावा वोल्वार्ड्ट दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं, जिन्होंने एक ही साल के अंतर टेस्ट, वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा है। 

इस सीरीज से पहले हुई तीन वनडे मैंचों की सीरीज में वोल्वार्ड्ट का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने तीन पारियों में 100 की औसत से 200 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक शामिल है। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 विकेट के नुकसान पर 603 रन बनाकर पहली पारी घोषित की । इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 266 रन पर ऑलआउट हो गई, फिर फॉलोआन मिलने के बाद मेहमान टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार