4 मई, कोलकाता (CRICKETNMORE)। केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से सीएसके की टीम को हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने पहले तो अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखाया और शानदार 43 रन बनाए।

Advertisement

हालांकि सीएसके की गेंदबाजी बेहद ही कमजोर रही जिसके कारण सीएसके की टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद खुद धोनी ने अपनी गेंदबाजी डिपार्टमेंट को हार का कारण बताया।

Advertisement

भले ही सीएसकी की टीम को हार मिली लेकिन धोनी युवा खिलाड़ियों को गुरू मंत्र देने से नहीं चुके। मैच के बाद धोनी ने केकेआर के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी के साथ समय बिताया और उनके क्रिकेट करियर को लेकर टिप्स दिए।

मैच के दौरान शिवम मावी ने धोनी को गेंदबाजी भी करी थी और कई गेंदों पर महान धोनी को चकमा देने में सफल भी रहे थे। आपको बता दें कि शिवम मावी ने धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट की है।

अपने फोटो के कैप्शन में मावी ने लिखा है कि माही भाई ने जो टिप्स दिए हैं वो मेरे करियर में किसी अमृत की तरह कार्य करेगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार