इंग्लैंड में शुरू किए गए फटाफट क्रिकेट के नए प्रारूप द हंड्रेड के फाइनल मुकाबले में बर्मिंघम फिनिक्स (Bermingham Pheonix) की टीम को सदर्न ब्रेव के हाथों फाइनल मुकाबले में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। बर्मिंघम फिनिक्स की टीम फाइनल मुकाबले में भले हार गई हो लेकिन उसके स्टार खिलाड़ी रहे लियाम लिविंगस्टन ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

Advertisement

लियाम लिविंगस्टन ने फाइनल मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों में 46 रनों की तेज पारी खेली। क्रीज पर आने के बाद से वह काफी सहज दिख रहे थे। लेकिन निराश होकर वह अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए। लिविंगस्टोन ने गेंद को हवा में मारा और खराब टाइमिंग के कारण गेंद फील्डर के पास चली गई।

Advertisement

फील्डर ने काफी प्रयास किया लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया। सदर्न ब्रेव के एक अन्य फील्डर ने जल्दी से गेंद को पकड़कर विकेटकीपर की ओर फेंक दिया। लिविंगस्टोन की बदकिस्मती से गेंद सीधे स्टंप्स पर लग गई और वह क्रीज से महज एक इंच बाहर होकर रन आउट हो गए। वहीं अगर मैच की बात करें तो सदर्न ब्रेव की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बर्मिंघम की टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन(46), कप्तान मोईन अली(36) तथा क्रिस बेंजामिन(23) ने कोशिश की लेकिन को लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके और पूरी टीम निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी। बर्मिघम की ओर से एडम मिल्ने ने 2 विकेट, इमरान ताहिर ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार